मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर चौक के समीप मांगलवार कि देर रात एक चलती ट्रक में आग लग जाने से ट्रक के ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गयी। वहीं इस आग से ट्रक पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि इस ट्रक ने आगे चल रही किसी वाहन को टक्कर मारी होगी, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। जिस कारण यह घटना हुई हैं।
वहीं घटना के बाद इस ट्रक से 5 लीटर वाले गैस सिलेंडर के भी अवशेष मिले हैं, जिस वजह से लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने से भी यह हादसा हुई होगी। लोगों का कहना है आग लगने के बाद ट्रक का दरवाजा नहीं खुल पाने के कारण दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थानो कि पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड। की मदद से आग पर काबू पाया गया।
