राजधानी एक्सप्रेस में मिली सोने की खेप , 52 लाख रुपए के सोना के साथ महिला गिरफ्तार

 Home  अपराध

राजधानी एक्सप्रेस में मिली सोने की खेप , 52 लाख रुपए के सोना के साथ महिला गिरफ्तार

 

52 लाख रुपए के सोना के साथ महिला को आरपीएफ ने पकड़ा. महिला के पास से करीब एक किलो सोना बरामद हुआ है. यह महिला अमृतसर के तरण तारण की रहने वाली है. पाटलिपुत्र जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की है.

राजधानी ट्रेन से कर रही थी सफर : गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि गुवाहाटी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एसी बोगी बी-2 के 49 नंबर बर्थ पर सफर कर रही थी. महिला का नाम गुरमीत कौर है. उसने जींस के छोटे से पर्स से सोना के 6 बिस्किट छिपा कर रखा हुआ था.

किसी को पहुंचाने जा रही थी सोना : गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह सोना तस्कर नहीं है. वह सिर्फ सोना पहुंचाने जा रही थी. उससे एक शख्स ने गुवाहाटी स्टेशन पर सोने का बिस्किट दिया था और कहा था कि इससे वह दिल्ली पहुंचा दे. दिल्ली जाने पर एक नंबर दिया था और कहा था कि इस पर कॉल करने पर लेने के लिए एक शख्स पहुंच जाएगा. महिला ने डीआरआई को सोना देने वाले और लेने वाले का मोबाइल नंबर भी दिया है. इस काम के एवज में उसे पैसा मिलता था.

Education Information Hub

Post a Comment

Previous Post Next Post