हादसा : दलसिंहसराय में पदस्थापित सैफ जवान की सड़क हादसे में मौत, डीएसपी ने जताया शोक.

 

हादसा : दलसिंहसराय में पदस्थापित सैफ जवान की सड़क हादसे में मौत, डीएसपी ने जताया शोक.

 

समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित एक सैफ के जवान की मौत एक सड़क हादसे में हो गई, वहीँ दो अन्य घायल हो गए। इस हादसे में घायल एक वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत सैफ के जवान बेगुसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखड्डा गाँव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र बलराम यादव बताये गए हैं।




मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान मधेपुर-पीपरपाती के पुरानी पोखर के पास सोमवार की देर रात दरोगा महानंद सोरेन एवं सैप के जवान बलराम यादव पुलिस टीम सहित सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान विद्यापतिनगर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जवान को ठाकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद बाइक गड्ढे में जा गिरी और बाइक चालक और उस पर सवार एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनो को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी रेफर कर दिया। सभी बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कार्य गया। जहाँ इलाज के दौरान आज सैप जवान की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल बाइक स्वर की पहचान थाना क्षेत्र के मधेपुर गाँव निवासी राजकुमार राय के पुत्र राजू राय एवं बाइक सवार की बासुदेव राय के रूप में हुई है।

घटना की सुचना पर डीएसपी दिनेश पांडेय एवं थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा थाना पहुंचे और सैप जवान के परिजनों को सांत्वना दी। डीएसपी ने कहा किis हादसे की प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गयी है। पोस्टमार्टम के बाद जवान को समस्तीपुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। जवान के एकलौते पुत्र अवनीश कुमार ने बताया की वह दशवीं का छात्र है। उसके तीन बहन हैं जिनमे दो की शादी हो चुकी है। इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बताया जाता है कि सैफ के जवान ने 2006 में अपना योगदान दिया था और विगत दो वर्षो से दलसिंहसराय थाने में पदस्थापित थे।

 

Education Information Hub

Post a Comment

Previous Post Next Post