चिराग पासवान इस बार हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। एनडीए प्रत्याशी के रूप में उन्होंने इस सीट से पर्चा भर दिया है। इस बीच तेजस्वी यादव भी लगातार इस क्षेत्र में अपने प्रत्याशी को लेकर एक्टिव हैं। वह भी चिराग के खिलाफ सभाएं कर रहे हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार ने भी ताकत झोंक दी है।
चिराग पासवान और बिहार के सीएम नीतीश कुमार।HIGHLIGHTS
इस बीच, चिराग के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी हाजीपुर में अपना पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने जदयू (JDU) के कद्दावर नेता संजय सिंह को चिराग के लिए मैदान में उतारा है। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और स्टार प्रचारक संजय सिंह लगातार एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
इन इलाकों में गए जदयू नेता
संजय सिंह ने राघोपुर विधानसभा के फत्तेपुर, राघोपुर, जुड़ावनपुर और वीरपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक सतीश कुमार ने की।
मंच संचालन पूर्व प्रत्याशी राकेश रौशन सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक शंकर सिंह, निर्भय सिंह, रंभू सिंह, ब्रजेश सिंह, पूर्व जिला परिषद मुन्ना सिंह, नागेंद्र चौधरी जिला परिषद सदस्य, चंदन सिंह, मंटू सिंह मुखिया और चिंटू सिंह मुखिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।
संजय सिंह ने क्या कहा ?
सभी ने हाजीपुर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी और लोजपा रामविलास उम्मीदवार चिराग पासवान को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि चिराग पासवान को जीता कर दिल्ली भेजिएगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा। देश में एक मजबूत सरकार बनेगी।
Tags:
Lok Sabha Elections 2024
