Bihar Politics: ' नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं...', महिला संवाद यात्रा पर बोले लालू यादव, BJP-JDU हुई हमलावर

 

Lalu Yadav on Nitish Kumar आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने महिला संवाद यात्रा पर विवादित बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार वहां आंख सेंकने जा रहे हैं। लालू के इस बयान पर अब जेडीयू और भाजपा हमलावर हो गई है। लालू यादव ने पत्रकार से इस दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व पर भी बात की।

Lalu Prasad Yadav
Nitish Kumar


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार वहां आंख सेंकने जा रहे हैं। वे वहां सिर्फ आंख सेकेंगे, जाने दीजिए उनको।
जब पत्रकारों ने लालू से पूछा कि नीतीश कुमार 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटें लाने का दावा कर रहे हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि पहले उनको आंख सेंकने बोलिए फिर सरकार बनाने के बारे में सोचेंगे। वहीं लालू के इस बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। जेडीयू और बीजेपी हमलावर हो गई है।

लालू की 7 बेटियां फिर भी...: अशोक चौधरी

वहीं इस मामले पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू यादव जैसे व्यक्ति द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल बिहार की गरिमा पर हमला है। इससे पता चलता है कि उनमें कितनी ईर्ष्या भरी पड़ी है। लालू यादव की खुद 7 बेटियां हैं, राजद में इतनी महिला नेता हैं, क्या उन्हें ऐसी मानसिकता शोभा देती है?

आधी आबादी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना राजनीतिक दिवालियापन का संकेत है। उन्हें देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बोला हमला


वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले तो लगता था कि लालू जी शारीरिक रूप से ही सिर्फ बीमार हैं, लेकिन अब वो मानसिक रूप से भी बीमार हो गए हैं। उन्हें कोइलवर में इलाज की आवश्यकता है। नीतीश कुमार जी के खिलाफ उनका बयान अत्यंत ही घृणित और शर्मनाक है।

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने नाराजगी जताई

बीजेपी नेता प्रभाकर मिश्रा ने भी लालू के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ओछी टिप्पणी की है। उनके पार्टी के लोग आंख सेंकने कहां-कहां जाते थे? अगर राज खुल जाए तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे। महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है लालू ने। अपने उम्र का ख्याल रखें लालू यादव।

नीतीश कुमार निकाल रहे महिला संवाद यात्रा

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा पर 226 करोड़ रुपये खर्च होने जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम को गिनवाना है। सीएम नीतीश कुमार राज्यभर की महिलाओं से संवाद करेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार की महिला वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है।


Education Information Hub

Post a Comment

Previous Post Next Post